धनौरा: गजरौला क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक व किया दुष्कर्म
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में गुरुवार शाम 6:00 कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी बीती वर्ष 21 अक्टूबर को चांदपुर थाना क्षेत्र के एक एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।