पिंड्रा: काशी द्वार' अधिग्रहण के विरोध में 10 गांव के किसान: 6 महीने से लड़ रहे लड़ाई, कहा- काशी से हमें भगाने की है तैयारी
काशी द्वार योजना' के विरोध में किसान पिछले 6 महीने से वाराणसी के पिंडरा में धरना दे रहे थे। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन प्रशासन जबरदस्ती अधिग्रहित कर रहा है। वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। किसानों ने कहा हमें काशी से भगाने की तैयारी की जा रही है।