पिंड्रा: सौगातों का पिटारा लेकर PM मोदी पहुंचे अपनी काशी, एयरपोर्ट से बरेका तक होगा भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सौगातों का पिटारा लेकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। पीएम बरेका (BLW) गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर आयोजित संत शिरोमणि के जयंती समारोह में शामिल होंगे। वहीं करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।