पिंड्रा: पूर्व कांग्रेसी सांसद राजेश मिश्रा पार्टी से नाराजः बोले-चाटुकारों को पार्टी में मिली तरजीह
कांग्रेस की अंतर्कलह गुरुवार को वाराणसी में खुलकर सामने आ गई। साल 2004 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्रा ने एक ट्वीट कर पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह न दिए जाने की बात कही और चाटुकारिता को निष्ठा और समर्पण पर भारी पड़ने की बात भी ट्वीट की।