पिंड्रा: यूपी बोर्ड के दूसरे दिन 712 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
वाराणसी में यूपी बोर्ड के दूसरे दिन की परीक्षा केंद्रों पर 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 840 कक्ष निरीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे। वहीं दोनों पालियों में 712 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल की अरबी, फारसी और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई।