रफीगंज: रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप भूमि विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल, पुलिस जांच में जुटी
रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप गुरुवार की रात्रि मारपीट में कियाखाप गांव के पांचू यादव के पुत्र ललित कुमार घायल हो गया। घायल ने बताया कि डाक बंगला के समीप एक निजी होटल में नाश्ता कर रहे थे तभी गांव के दो लोग आए और भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर दिया। गुरुवार रात्रि 11:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।