बेतिया: बेतिया में INDIA गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की बैठक का हुआ आयोजन
इंडी गठबंधन के आह्वान पर आज 18 मई रविवार दोपहर 3 बजे बेतिया के निजी भवन के सभागार में पं चम्पारण जिला के सभी प्रखण्डों के इंडी गठबंधन के घटक दलों के सचिव अध्यक्ष की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता इंडी गठबंधन पं चम्पारण के संयोजक साहेब हुसैन अंसारी ने किया जबकि संचालन राजद के जिला प्रधान महासचिव अमर यादव ने किया।