बेतिया: बेतिया में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की बैठक आयोजित
आज दिनांक 18 मई रविवार दोपहर 1 बजे बेतिया में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति ने जानकारी कहा कि देशभर की केंद्रीय मजदूर संगठनों द्वारा 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को देश की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिया गया है।