बेतिया: प्रखंड में युवक का पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस
बेतिया नगर थाना क्षेत्र हॉस्पिटल रोड स्थित एक युवक का पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक कभी हाथ में तो कभी कमर में पिस्टल रखा हुआ है, हालांकि वायरल फोटो के बाद पुलिस हरकत में आई है और युवक की जांच जुट गई है, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि आज 18 मई सुबह करीब 10 बजे से यह फोटो वायरल हुआ है।