पेण्ड्रा: कलेक्टर ने खरीफ फसलों के विविधीकरण, जनशिकायतों के त्वरित निराकरण और वृक्षारोपण अभियान पर विशेष ध्यान देने के लिए दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच