शिवपुरी: अमोला पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
अमोला थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी रामेश्वर लोधी (35) निवासी सलैया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 10 अक्टूबर को शंकरजी मंदिर के पास आरोपी पर बुरी नीयत से हाथ पकड़ने और गले लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को ग्राम ढला, थाना भौंती क्षेत्र से गिरफ्तार किया