कोरबा: आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत, परिजनों को मिलेगी राहत सहायता
Korba, Korba | May 31, 2026 जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरका दांड में तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14), कमलेश बड़ा (18) और दिनेश तिर्की (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान पेड़ की डाल टूटकर उन पर गिर गई, जिससे उ