म्युल अकाउंट गैंग का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार; दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पुलिस अधिकारी ने सोमवार रात 8 बजे बताया कि दुर्ग पुलिस ने म्युल अकाउंट सप्लाई करने वाले गिरोह के फरार आरोपी विशाल मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस मामले में पहले ही 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनसे 78 एटीएम, 21 चेकबुक और 16 सिम कार्ड बरामद हुए थे।