अनूपपुर: तेलंगाना से नाबालिग बरामद, युवक शादी का झांसा देकर ले गया था
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका 19 अप्रैल को घर से लापता हुई थी, जिस पर अपराध दर्ज कर टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम सकरा निवासी आरोपी गणेश सारथी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।