RCFC बचाओ संघर्ष समिति को मिला हिमाचल किसान सभा का साथ : गुरु शरण परमार
क्रमिक अनशन 30वें दिन भी अनव्रत जारी l
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) जोगिंदर नगर बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 30 दिन से अनव्रत जारी है जिसमें आज किसान मोर्चा के अध्यक्ष शुभ राय धरवाल, नगर परिषद जोगिंदर नगर की पूर्व अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति के भाई किशन चंद, रूप सिंह व बलदेव बैठे l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि क्रमिक अनशन के 30वें दिन हिमाचल किसान सभा जोगिंदर नगर व चौंतड़ा की क्षेत्रीय कमेटीयां संयुक्त रूप से संघर्ष समिति की माँग की पक्ष में शहर भर में एक रैली निकालते हुए धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी करते हुए पहुँचे और अपना पूर्ण समर्थन समिति को देते हुए जिला परिषद कुशाल भारद्वाज, भराडू वार्ड से जिला परिषद शिवानी ठाकुर व टिकरी मशेहरा पंचायत के पूर्व उप प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि जब तक संघर्ष समिति अपनी माँग मनवाने में कामयाब नहीं हो जाती तब तक किसान सभा भी समिति के साथ खड़ी रहेगी और भूख हड़ताल के साथ साथ अगर जरुरत पड़ी तो संघर्ष को और तेज करने में भी साथ खड़ी रहेगी l संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने 200 के करीब संख्या में आए हुए किसानों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सब जोगिंदर नगर वासी मिलजुलकर अपने जोगिंदर नगर के इस मान सम्मान की रक्षा करने में कामयाब होंगे और यह संस्थान यहाँ से स्थानांत्रित नहीं होने देंगे और ना ही भविष्य में कोई संस्थान या कार्यालय जोगिंदर नगर से बाहर जाएगा l इस मौके पर बिशन दास बहल, दमनदीप, ओमप्रकाश नचवाल, भूपेंद्र ठाकुर, पान सिंह, राजेंद्र, विशाल शर्मा, अश्वनी सोनी आदि भी मौजूद रहे l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #follow #HungerStrike Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal
Mandi, Mandi | Sep 18, 2026