नवाबगंज: हाईकोर्ट के आदेश पर बाराबंकी में चला रेस्क्यू अभियान, बस, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर नहीं मिला कोई निराश्रित
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति ने शनिवार करीब 12 बजे बाराबंकी जिले के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान किसी भी निराश्रित महिला, वयस्क या बच्चे के मिलने की पुष्टि नहीं हुई।