हज़ारीबाग: बेंगवरी गांव में ग्रामीणों ने रश्मि कोल ब्लॉक के अधिकारियों का विरोध किया, खदेड़कर वापस भेजा
केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेंगवरी गांव में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रश्मि कोल ब्लॉक के अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों का जोरदार विरोध करते हुए उन्हें गांव से खदेड़ दिया।ग्रामीणों का कहना था कि बिना ग्रामसभा और स्थानीय लोगों की सहमति के किसी भी कंपनी या अधिकारियों को गांव में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।