बोध गया: नगर निकायों व नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव प्रक्रिया फिर शुरू, 26 से 31 मई तक होंगे निर्वाचन
Bodh Gaya, Gaya | May 21, 2026 नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की कि बिहार के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का लंबित चुनाव 26 से 31 मई 2026 के बीच कराया जाएगा। संबंधित नगर निकायों के भीतर चुनाव प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्थानीय शहरी निकायों,नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।