बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के बीलबरा माता में पुलिस ने जनचौपाल शिविर लगाकर आमजन की सुनी समस्याएं
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक सुरेश शर्मा ने शनिवार शाम 4 बजे ग्राम बीलबरा माता में जनचौपाल शिविर का आयोजन किया और आमजन की जनसमस्याओं को सुना। शिविर के दौरान एसडीओपी आनन्द राय, तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश,थाना प्रभारी सुरेश शर्मा,सरपंच व अन्य मौजूद रहे।