अंबिकापुर: अंबिकापुर साडबार मंदिर मुख्य मार्ग में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
मणिपुर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की मनमानी फिर सिर चढ़कर बोल रही है। बुधवार शाम साड़बार मंदिर मार्ग पर एक स्टंटबाज बेखौफ होकर अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहा था। पूर्व में पुलिस की सख्ती को 'अभद्रता' का नाम देकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बदनाम करने की कोशिश की गई। जिसके चलते अब पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।