सहारनपुर: एंबुलेंस संचालकों की सुरक्षा और रेट लिस्ट लागू करने की मांग, एसोसिएशन ने जिला अस्पताल में की प्रेस वार्ता
सहारनपुर में एंबुलेंस सेवा वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार शाम 4:00 बजे प्रेस वार्ता कर संचालकों की गंभीर समस्याओं पर आवाज बुलंद की है। नेशनल कोऑर्डिनेटर रशीद अहमद ने बताया कि ड्राइवरों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मी 24 घंटे मरीजों की सेवा में जान जोखिम में डालते हैं।