कुरावली: कुरावली क्षेत्र में चला अतिक्रमण अभियान, ईओ ने दी सख्त चेतावनी
कुरावली नगर व क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ संदीप कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ जीटी रोड और सदर बाजार में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि वे स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।