सुल्तानपुर: प्रतापगंज के मुकुंदपुर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का विश्वास बना आस्था का केंद्र
सुलतानपुर जनपद मुख्यालय से मात्र 7 किलोमीटर दूर, प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित प्रतापगंज बाजार के मुकुंदपुर गांव में एक प्राचीन हनुमान जी का मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बना हुआ है। यह मंदिर लगभग 40 वर्ष पुराना बताया जाता है और स्थानीय लोगों के बीच इसकी गहरी मान्यता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना गांव के कुछ धार्मिक