सुल्तानपुर: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कूरेभार सुल्तानपुर अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर बुधवार रात 8बजे कूरेभार रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बभनगंवा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कालीचरण सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कालीचरण सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। घटना के दिन वह घर से बाइक लेकर निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही