कांके: सिविल कोर्ट में पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई हुई, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को
Kanke, Ranchi | Apr 16, 2026 सिविल कोर्ट में पेपर लीक मामले में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 20 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई हुईं, अब अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। गौरतलब है कि पुलिस ने बीते शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।