संदेश: चिल्हौस गांव में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री जख्मी, पिता की घटनास्थल पर मौत, पुत्री अस्पताल में इलाजरत
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हौस गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब करंट की चपेट में आने से पिता पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना में पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुत्री गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे पीड़ित परिजनों के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। लोहे की छड़ में करंट आने से घटना हुई है।