ऊंचाहार: गोसाईं का पुरवा सरायं सहिजन गांव से बच्चियों का अपहरण कर भागे कार सवार, विरोध करने पर रास्ते में छोड़ा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कार सवार द्वारा दो बच्चियों के अपहरण किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गाँव की रहने वाली दो बच्चियां शुक्रवार की सुबह, शौचक्रिया के लिए गाँव किनारे गई हुई थी, इसी दौरान आरोप है कि कार सवार व्यक्ति ने दोनो को कार में बैठा लिया, बच्चियों के विरोध करने पर बाबूगंज के निकट छोड़ दिया है