पाली: कोतवाली थाना क्षेत्र के टैगोर नगर मार्ग पर फूड प्वाइजनिंग से दो गायों की हुई मौत, मौके पर लोग हुए जमा, पुलिस पहुंची
कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर मार्ग पर एक धार्मिक स्थल पर होने वाले विवाह समारोह में झुठन फेंकने के चलते दो गायों में फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आई है इसे लेकर गायों की मौत हो गई । इस पर यहां बड़ी संख्या में पूर्व पार्षद की मौजूदगी में लोग जमा हो गए जिन्होंने विवाह स्थल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया । घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची हे।