कोल: रेलवे स्टेशन से बच्ची चोरी की घटना का एसपी जीआरपी ने किया खुलासा, दंपत्ति ने बच्चा न होने पर उठाई बच्ची
Koil, Aligarh | Jul 21, 2025 अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्ची चोरी की घटना का जीआरपी पुलिस ने खुलासा किया है। खुलासा करने के लिए एसपी जीआरपी अभिषेक वर्मा घटना का खुलासा करने अलीगढ़ पहुंचे। शनिवार रात्रि दंपत्ति की आँख लग गई। इस दौरान उनकी बच्ची प्लेटफार्म पर घूम रही थी। इसी बीच संभल निवासी महेश यादव और रुक्मिणी (दंपत्ति) बच्ची को रेलवे स्टेशन से उठाकर ले गए थे।