शाजापुर: गंगा दशमी पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, जिला पंचायत सभा कक्ष में हुई बैठक में अधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारी
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को क़ल आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई।बैठक में अधिकारियों को आयोजन की व्यवस्थाओं एवं समन्वय को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।लोकसभा राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के मुख्य आतिथ्य मेसोमवार सुबहगरासिया घाट शाजापुर में गंगा दशमी पर्व का कार्यक्रम आयोजित होगा.