बिजनौर: बिजनौर में हल्दौर पुलिस ने किसानों के नलकूपों से चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 16, 2026 आज मंगलवार को शाम 5 बजे हल्दौर पुलिस ने क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से स्टार्टर मोटर और तांबे का तार चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने साहबान रोहित और सलमान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में तांबे का तार घटना में प्रयुक्त दो बाईके छेनी हथोड़ा सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।