बरहेट: पाडेरबाथान के पास सड़क हादसा, खाड़ी पिकअप से टकराई ऑटो, पिता पुत्र की मौत, चार घायल।
बरहेट गोड्डा मुख्य सड़क पर पाडेरबाथान पेट्रोल पंप के पास सोमवार अपराह्न करीब 2: बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए बताया जाता है कि एक ऑटो कुछ लोगों को लेकर गोड्डा जा रहा था तभी खड़ी पिकअप वैन में अनियंत्रित होकर टकरा गई। सभी घायलों का सीएचसी बरहेट में प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।