तरबगंज: उमरी बेगमगंज पुलिस ने 3 अभियुक्तों को बदलेपुर से किया गिरफ्तार
तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई की है।थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बुधवार 6 बजे बताया कि, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तीन अभियुक्त बदलु उर्फ बदल ,लोटन उर्फ राम लोटन कैलाश निवासी बदेलपुर उमरी बेगमगंज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सीआरपीसी की निरोधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।