तरबगंज: सनौली मोहम्मदपुर के पास से पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार
उमरी बेगमगंज की स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उपनिरीक्षक अवधेश यादव पुलिस टीम के साथ नियमित वाहन जांच पर थे। बीती रात्रि में 9 बजे जांच के दौरान थाना क्षेत्र के राकेश यादव पुत्र राम शुगर यादव निवासी सनौली मोहम्मदपुर के पास 12 बोर अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद बरामद हुआ।