तरबगंज: बरईपारा में नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडे से पीटा
बरईपारा निवासी अतुल पान्डेय बाबूलाल पान्डेय ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को विपक्षीगण रामकुमार मिश्रा विजय मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा शिवशंकर दूबे पुत्र गिरजा दुबे बब्लू शुक्ला ने नाली के विवाद को लेकर गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से पिटा है। तथा जान से मारने की धमकी भी दी है।