तरबगंज: सुसेला निवासी व्यक्ति के खाते से ₹1,49,483 की जालसाजी करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सुसेला निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र राम औतार सिंह ने थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि शनिवार को 2 बजे प्रार्थी के मोबाइल पर 6296488927 नम्बर से प्रार्थी के पास फोन आया और प्रार्थी के खाता से 1,49,483 रुपये जालसाजी करके एक व्यक्ति ने निकाल लिया जिससे प्रार्थी काफी परेशान है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।