तरबगंज: परास पट्टी मझवार में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने देवर-भौजाई को गाली गलौज देते हुए मुक्का-थप्पड़ और लाठी डंडों से पीटा
परास पट्टी मझवार के निवासी ननकू सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि,मंगलवार की सुबह प्रर्थी की भौजाई अपनी जमीन में कूड़ा करकट फेंकने गई थी।इसी बात को लेकर विपक्षी दबंग सुधीर सिंह ,बम्ब बहादुर सिंह ने गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारने पीटने लगे गुहार सुनकर प्रार्थी बीच बचाव करने गया तो विपक्षी ने उसे भी मारा पीटा है।