उप जिला अस्पताल के पीछे पतली गली में पिछले एक माह से पेयजल पाइपलाइन लीकेज से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जलापूर्ति प्रभावित होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। दुकानदार सादुल अली व हसमअली ने बताया कि कई बार PHED को शिकायत दी, पर कार्रवाई नहीं हुई।