मधेपुरा: साहुगढ़ में डीएम अभिषेक रंजन ने फसल कटनी कार्य का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने मंगलवार को मधेपुरा प्रखंड अन्तर्गत साहुगढ़-2 पंचायत के गणेशस्थान में किसान हीरा सिंह के खेत में गेहूँ फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया। फसल कटनी प्रयोग 10X5 मीटर क्षेत्रफल में किया गया, जिसका वजन हरा दाना का वनज 16.250 किग्रा प्राप्त किया गया है।