साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विधिवत रूप से किया गया झंडोत्तोलन व राष्ट्रध्वज को दी गई सलामी
साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दिया गया। साहेबपुरकमाल प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख,साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,साहेबपुरकमाल थाना परिसर में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया गया।