साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा फुलमलिक से उपद्रव करने के आरोप में दो व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
बीते दिनों अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाले गए जुलूस के दौरान संदलपुर पंचायत में उपद्रव करने के आरोप में दो व्यक्ति को फुलमलिक से गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त, फुलमलिक निवासी फुलेना यादव का पुत्र पुरुषोत्तम कुमार उर्फ प्रशांत कुमार एवं दूसरा अभियुक्त सुधीर यादव का पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई है।