जगदलपुर: नगरीय निकाय उप-निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की की गई नियुक्ति
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 में होने वाले नगरीय निकाय उप-निर्वाचनों की घोषणा के साथ ही बस्तर जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा द्वारा आदेश जारी करते हुए नगर निगम जगदलपुर के अंतर्गत रिक्त वार्ड क्रमांक-16 में पार्षद पद के चुनाव को संपन्न कराने जिम्मेदारी दी गई है।