माकड़ी: ग्राम भीरागांव में फरसगांव पुलिस ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों ठगी संबंधी जानकारी देकर किया जागरूक
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर फरसगांव एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू ने अपने थाना स्टाप के लोगो के साथ माकडी ब्लाक के ग्राम भीरागांव में चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों को अपराधो से बचने के साथ ग्रामीणों को साइबर ठगी , एटीएम ठगी के साथ सभी प्रकार के ठगी से बचने जागरूक किया गया ।