माकड़ी: कोंडागांव पुलिस अधीक्षक ने थाना माकडी का किया गया वार्षिक निरीक्षण,अधिकारी एवं कर्मचारियों की सुनी समस्याऐं
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय.अक्षय कुमार द्वारा थाना माकड़ी का वार्षिक निरीक्षण 25 जनवरी को किया गया।निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने थाना के समस्त अभिलेख,मालखाना,रिकार्ड रूम,बंदीगृह एवं थाने में उपलब्ध आर्म्स एम्यूनशन का निरीक्षण कर रख-रखाव व अद्यतन करने हेतु आवष्यक दिषा-निर्देश एवं सुझाव दिये,अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और समाधान हेतु आश्वासन दिए।