माकड़ी: ग्राम बालोंड तोसकापारा में स्वयं के बाड़ी में स्तिथ गड्ढे के पानी डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत
माकड़ी ब्लाक के ग्राम बालोंड तोसकापारा निवासी रामु राम मरकाम ने अपनी बाड़ी में ईंट बनाने के काम मे पानी रखने के लिए बाड़ी गड्डा खोद कर पानी भरकर रखा हुआ था, इसी बीच खेलते खेलते उसका 3 वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशू मरकाम उस गड्ढे के पानी मे डूब गया जिसकी मौत हो गई । परिजनों की सूचना पर फरसगांव पुलिस मर्ग कायम कर मर्ग विवेचना कर रही है।