बरवाला: रिहोड़ गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस कर रही जाँच
गांव रिहोड़ के पास हाईवे पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक हाईवे पर खराब हालत में खड़े हुए ट्रक से जा टकराया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत वासी गांव बेहड, नारायणगढ़, जिला अंबाला (उम्र 31 साल) के रूप में हुई है। मृतक की डेड बॉडी को मोर्चरी सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में रखवा दिया गया है।