देवरी: महाराजपुर में घर के बाथरूम में घुसा मगरमच्छ, टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में सुरक्षित छोड़ा
Deori, Sagar | Mar 10, 2026 देवरी के महाराजपुर में सोमवार की देर रात 11:30 बजे एक मकान की बाथरूम में मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर निवासी अजय रैकवार के घर के पीछे बनी बाथरूम में 7 फीट लंबा