नागौर: प्रभारी सचिव यादव ने नागौर शहर के जेएलएन अस्पताल मे लिया चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा, लू-तापघात वार्डो की देखी व्यवस्था
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 नागौर के प्रभारी सचिव डॉ. मोहनलाल यादव दो दिन से जिले मे लू एवं तापघात के प्रबंधन से जुड़े जिला प्रशासन तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए कार्यो के निरीक्षण पर हैं। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने बुधवार को जिले के जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आपातकालीन वार्ड तथा लू एवं तापघात से प्रभावित मरीजो हेतु की व्यवस्थाएं देखी