नागौर: दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को नागौर आए प्रभारी सचिव ने कलक्ट्रेट सभागार मे जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 महिला एवं बाल विकास विभाग शासन सचिव एवं नागौर जिला प्रभारी सचिव डॉ. मोहनलाल यादव दो दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को नागौर पहुंचे। प्रभारी सचिव यादव ने दो दिवसीय दौरे के प्रथम दिन कलक्ट्रेट सभागार मे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।