नागौर: नागौर जिले में मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत सघन पौधरोपण की तैयारी को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 नागौर मे सघन पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने संबंधित अधिकारियो की बैठक लेकर विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। बैठक मे जिला कलक्टर ने सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में पौधरोपण के निर्देश दिए।